GST कैलकुलेटर हिंदी में: GST जोड़िए या निकालिए

किसी भी रक़म पर GST जोड़िए, या GST मिली रक़म में से टैक्स अलग कीजिए। 0%, 5%, 18% और 40% के बटन हैं, और कोई दूसरा रेट ख़ुद लिख सकते हैं। साथ में दिखता है कि अपने राज्य की बिक्री में CGST + SGST कितना बनेगा, और दूसरे राज्य की बिक्री में IGST कितना।

मुफ़्त है, ब्राउज़र में चलता है, कोई साइन-अप नहीं।

In English: GST Calculator

GST का हिसाब लगाइए

₹
GST रेट

नतीजा

टैक्स से पहले की रक़म₹10000.00
CGST (9%)₹900.00
SGST (9%)₹900.00
कुल GST₹1800.00

बटन वाले रेट 22 सितंबर 2025 से लागू हैं, 16 नवंबर 2026 को जाँचे गए। सोने-चाँदी पर 3% जैसे ख़ास रेट “दूसरा रेट” में लिखिए।

कैलकुलेटर कैसे हिसाब लगाता है

GST जोड़िए: रक़म टैक्स से पहले की है। GST = रक़म × रेट ÷ 100, और कुल = रक़म + GST। ₹10,000 पर 18%: GST ₹1,800, कुल ₹11,800।

GST निकालिए: रक़म में GST पहले से शामिल है। टैक्स से पहले की रक़म = रक़म ÷ (1 + रेट ÷ 100), और GST = रक़म − टैक्स से पहले की रक़म। ₹11,800 में 18% शामिल: ₹11,800 ÷ 1.18 = ₹10,000, यानी GST ₹1,800।

पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू: 1 फ़रवरी 2026 से इन पर GST बिक्री के भाव से नहीं, पैक पर छपे दाम (RSP) से निकलता है। इनके लिए “GST निकालिए” चुनकर पैक का कुल छपा दाम डालिए।

₹10,000 पर हर रेट का GST
रेट₹10,000 पर GSTकुलअपने राज्य में: CGST + SGST
0%₹0₹10,000₹0 + ₹0
5%₹500₹10,500₹250 + ₹250
18%₹1,800₹11,800₹900 + ₹900
40%₹4,000₹14,000₹2,000 + ₹2,000

फ़ॉर्मूले, MRP से GST निकालना और कई उदाहरण: GST कैसे निकालें।

CGST + SGST या IGST

माल या सर्विस आपके ही राज्य में पहुँच रही है, तो GST आधा-आधा बँटता है: CGST केंद्र का और SGST राज्य का (केंद्र शासित प्रदेश में SGST की जगह UTGST)। दूसरे राज्य में पहुँच रही है, तो पूरा GST एक साथ IGST बनता है। कुल टैक्स दोनों में बराबर रहता है; कैलकुलेटर में “ग्राहक कहाँ का है” बदलकर देख लीजिए। कब कौन-सा: IGST कब लगता है।

कौन-सा रेट लगाएं

रेट सामान के HSN कोड और उसके ब्योरे से तय होता है, कुछ सामान पर क़ीमत से भी (जैसे ₹2,500 तक का कपड़ा 5%, उससे ऊपर 18%); आपकी मर्ज़ी से नहीं। दुकानों के आम सामान की लिस्ट, हर रेट के सरकारी नोटिफ़िकेशन के साथ: नई GST दरें। अपना कोड कैसे खोजें: HSN कोड क्या होता है।

हर बिल पर कैलकुलेटर नहीं: BillBabu App

रोज़ के बिल में हर लाइन का GST अलग से जोड़ना थका देता है। BillBabu App में सामान एक बार उसके GST रेट के साथ सेव होता है; बिल में चुनते ही GST अपने-आप लगता है, और पार्टी के राज्य के हिसाब से CGST + SGST या IGST ऐप ख़ुद तय करता है। नया सामान जोड़ते समय GST रेट पहले से 18% भरा आता है; 0% या 5% वाले सामान पर उसे बदलना मत भूलिए।

एक बात पहले जान लीजिए: ऐप में सामान का भाव टैक्स से पहले का डलता है; “GST मिलाकर” वाला भाव डालने का विकल्प नहीं है। भाव GST सहित है, तो ऊपर “GST निकालिए” से टैक्स से पहले की रक़म निकालिए और वही भाव ऐप में डालिए।

फ़्री में शुरू कीजिए, कार्ड की ज़रूरत नहीं; जितने चाहें उतने बिलों के लिए Pro लेना होता है।

Google Play पर BillBabu App डाउनलोड करें →

सवाल-जवाब

GST कैलकुलेटर कैसे इस्तेमाल करें?
रक़म डालिए, GST रेट का बटन दबाइए (या दूसरा रेट लिखिए), फिर चुनिए कि GST जोड़ना है या निकालना, और ग्राहक अपने राज्य का है या दूसरे राज्य का। टैक्स से पहले की रक़म, CGST + SGST या IGST और कुल रक़म साथ-साथ दिख जाती है।
GST जोड़ने और GST निकालने में क्या फ़र्क है?
जोड़ना तब, जब रक़म टैक्स से पहले की है: ₹10,000 पर 18% जोड़ा, तो ₹11,800। निकालना तब, जब रक़म में GST पहले से शामिल है: ₹11,800 में से 18% निकाला, तो ₹10,000 टैक्स से पहले और ₹1,800 GST। GST मिली रक़म का सीधा 18% मत लगाइए, उससे टैक्स ज़्यादा निकलता है।
कैलकुलेटर में कौन-से GST रेट हैं?
0%, 5%, 18% और 40% के बटन हैं, जो 22 सितंबर 2025 से लागू मुख्य दरें हैं। सोने-चाँदी पर 3% जैसा कोई और रेट “दूसरा रेट” वाले ख़ाने में लिखिए।
CGST और SGST कितना-कितना होगा?
GST का आधा-आधा: 18% में 9% CGST और 9% SGST, 5% में 2.5% और 2.5%। माल दूसरे राज्य में पहुँचाया जाए, तो पूरा GST IGST बनता है। बिना GST नंबर वाले ग्राहक के लिए बिल पर लिखा उसका पता (या राज्य) देखा जाता है; बिल पर पता न हो, तो आपके राज्य का CGST + SGST लगता है।
क्या कैलकुलेटर राउंड ऑफ़ करता है?
नहीं, यह पैसे तक का हिसाब दिखाता है। बिल पर कुल रक़म को पूरे रुपये में कर सकते हैं, और फ़र्क “Round Off” की लाइन में लिखते हैं।
क्या यह GST कैलकुलेटर मुफ़्त है?
हाँ। यह आपके ब्राउज़र में चलता है, साइन-अप नहीं माँगता, और डाली हुई रक़म कहीं सेव नहीं होती।

ज़रूरी बात: यह कैलकुलेटर हिसाब लगाने के लिए है, टैक्स या क़ानूनी सलाह नहीं। अपने सामान का रेट नोटिफ़िकेशन 9/2025 (इसमें CGST का रेट लिखा है; पूरा GST उसका दोगुना होता है, जैसे 2.5% लिखा हो तो 5%) या GST पोर्टल पर देखिए और अपने CA से पक्का कीजिए। यह नोटिफ़िकेशन सिर्फ़ सामान का है; सर्विस का रेट अपने CA से पूछिए।

BillBabu App Central Bharat Labs का बनाया एक प्राइवेट ऐप है; यह कोई सरकारी सेवा नहीं है और भारत सरकार, GSTN या CBIC से जुड़ा नहीं है।

ये भी पढ़िए