बिल बनाने वाला ऐप, आपकी दुकान के लिए

कॉपी में बिल लिखना, कैलकुलेटर पर GST जोड़ना, फिर बिल की फ़ोटो खींचकर ग्राहक को भेजना... अब इतना झंझट नहीं। BillBabu App से GST बिल मोबाइल पर बनता है और फ़ोन के शेयर बटन से उसकी PDF WhatsApp पर चली जाती है।

दुकान हो या होलसेल का धंधा, कारख़ाना हो या ठेकेदारी: कोटेशन, स्टॉक और किस पार्टी पर कितनी उधारी है, सब इसी एक ऐप में। और ऐप पूरा हिंदी में चलता है।

Google Play पर पाएं

फ़्री में शुरू कीजिए · कार्ड की ज़रूरत नहीं · जितने चाहें उतने बिल Pro में · Android ऐप

In English: BillBabu App home page

Android फ़ोन पर BillBabu App: शुरुआत में जो दुकान का नाम लिखा, वही नमूना GST बिल पर दिखता है, GSTIN, HSN और टैक्स के साथ

मोबाइल से पक्का GST बिल

ग्राहक चुनिए, सामान चुनिए और मात्रा डालिए। सामान का रेट, HSN कोड और GST अपने-आप भर जाता है, क्योंकि आपने उसे एक बार ऐप में सेव कर रखा है। ग्राहक आपके राज्य का है तो GST, CGST और SGST में बँटता है; दूसरे राज्य का है तो IGST लगता है। ऐप यह ग्राहक के राज्य से ख़ुद तय करता है। बिल नंबर भी अपने-आप लगता है, जैसे INV-2026-0001, फिर 0002।

पूरा तरीका, स्क्रीन के साथ: मोबाइल से GST बिल कैसे बनाएं।

शेयर बटन से बिल की PDF WhatsApp पर

बिल सेव होते ही शेयर का बटन दबाइए और WhatsApp, ईमेल या फ़ोन का कोई भी ऐप चुन लीजिए। बिल पर आपकी दुकान का लोगो, बैंक डिटेल्स और “Authorised Signatory” छपता है। बिल के 5 डिज़ाइन हैं: शुरुआत Classic से होती है, और Modern, Minimal, Professional और Ledger के लिए Pro (पेड) लेना होता है। ज़रूरत हो तो Original, Duplicate और Triplicate कॉपी भी बना सकते हैं।

बिल की PDF अभी अंग्रेज़ी में बनती है; ऐप की भाषा हिंदी है।

कोटेशन भी वैसे ही, जैसे बिल

ग्राहक पहले भाव पूछे तो कोटेशन बनाइए, ठीक बिल की तरह: सामान, रेट, GST और कब तक मान्य है; डिलीवरी या एडवांस की बात नोट्स में लिख दीजिए। PDF ग्राहक को भेजिए और ऐप में लिखते रहिए कि कोटेशन भेजा, ग्राहक ने हाँ कहा, मना किया या तारीख़ निकल गई। कैसे बनाएं, यहाँ देखिए: कोटेशन कैसे बनाएं।

बिल बनते ही स्टॉक घटता है

बिल में सामान “कैटलॉग से जोड़िए” से चुना, तो माल बेचते ही स्टॉक अपने-आप घटा; सप्लायर से माल आया और उसका ख़रीदारी वाला बिल भी ऐसे ही डाला, तो स्टॉक बढ़ गया। बिल में सीधे लिखा नया सामान स्टॉक नहीं बदलता। बिल बदला या हटाया तो स्टॉक भी ठीक हो जाता है। जिस सामान का स्टॉक 10 से कम हो, उस पर “कम स्टॉक” लिखा दिखता है, ताकि मँगाने का ध्यान रहे।

किस ग्राहक पर कितना बाकी, सब एक जगह

हर ग्राहक का अलग खाता बनता है: कितने के बिल बने, कितना पैसा आया और कितना बाकी है। पैसा नकद आए, UPI से, चेक से, कार्ड से या बैंक में, उसी दिन दर्ज कर दीजिए। पूरी बात: उधारी का हिसाब।

ऐप हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी

Settings में जाकर भाषा बदलिए: हिंदी, मराठी, தமிழ் (तमिल), తెలుగు (तेलुगु), ಕನ್ನಡ (कन्नड़) या English। दुकान पर जो भी काम करे, अपनी भाषा में ऐप चला सकता है। कंप्यूटर पर app.billbabu.com उसी मोबाइल नंबर से खुलता है, पर वहाँ अभी सिर्फ़ अंग्रेज़ी है।

फ़्री में शुरू कीजिए, कार्ड की ज़रूरत नहीं

मोबाइल नंबर और OTP से खाता बनाइए और पहला बिल बना डालिए। शुरुआती GST बिलों के लिए न कोई पेमेंट, न कार्ड। जितने चाहें उतने बिल बनाने हों तो ऐप में ही Pro ले लीजिए, महीने का या साल का, पेमेंट Google Play से। Pro अपने-आप रिन्यू होता है, कैंसल जब चाहें Google Play में। Pro की मौजूदा कीमत Pricing पेज पर है।

साफ़-साफ़ बता दें, ये सुविधाएँ अभी ऐप में नहीं हैं:

  • बिना इंटरनेट (ऑफ़लाइन) बिल बनाना
  • ई-इनवॉइस और ई-वे बिल बनाना, GST रिटर्न भरना
  • iPhone ऐप, बारकोड स्कैन और थर्मल प्रिंटर
  • स्टाफ़ के लिए अलग लॉगिन और Excel में डेटा निकालना
  • बिल ऑफ़ सप्लाई (कंपोज़िशन वाले दुकानदारों का बिल)
Google Play पर पाएं

दुकानदारों के सवाल

क्या BillBabu App मुफ़्त है?
शुरुआत फ़्री में होती है: शुरुआती GST बिलों के लिए न कोई पेमेंट, न कार्ड। उसके बाद जितने चाहें उतने बिल बनाने हों तो Pro लेना होता है, महीने का या साल का, पेमेंट Google Play से। जो बिल पहले बन चुके हैं, वे आपके खाते में ही रहते हैं। हमेशा-मुफ़्त वाला कोई प्लान नहीं है।
क्या बिल हिंदी में छपता है?
अभी नहीं। ऐप पूरा हिंदी में चलता है, लेकिन बिल की PDF अंग्रेज़ी में बनती है।
क्या ऐप बिना इंटरनेट के चलता है?
नहीं। बिल आपके खाते में सेव होते हैं, सिर्फ़ फ़ोन में नहीं, इसलिए इंटरनेट चाहिए। फ़ायदा यह है कि फ़ोन बदल जाए तब भी बिल सुरक्षित रहते हैं।
क्या iPhone पर चलता है?
अभी iPhone ऐप नहीं है। BillBabu App, Android पर चलता है, और कंप्यूटर पर app.billbabu.com खोलकर उसी नंबर से चला सकते हैं।
क्या ऐप से GST रिटर्न भर सकते हैं या ई-वे बिल बना सकते हैं?
नहीं। BillBabu App बिल, कोटेशन और रिपोर्ट बनाता है। रिटर्न और ई-वे बिल GST पोर्टल पर या आपके CA के ज़रिए बनते हैं। रिपोर्ट की PDF CA को भेज सकते हैं।
BillBabu App किसका ऐप है?
BillBabu App, Central Bharat Labs का ऐप है। Google Play पर भी डेवलपर की जगह यही नाम दिखता है (पैकेज com.billbabu.app)। ऐप बनाने और चलाने का तकनीकी काम NexGenius Technologies करती है। मिलते-जुलते नाम वाले दूसरे ऐप या वेबसाइट BillBabu App से जुड़े नहीं हैं।
क्या BillBabu App सरकारी ऐप है?
नहीं। BillBabu App, Central Bharat Labs का एक प्राइवेट ऐप है। यह कोई सरकारी सेवा नहीं देता और भारत सरकार, GSTN या CBIC से जुड़ा नहीं है। GST के सरकारी नियम GST पोर्टल (gst.gov.in) और CBIC (cbic-gst.gov.in) पर देखिए।

ये भी काम के हैं