---
title: "बिल बनाने वाला ऐप: मोबाइल से GST बिल | BillBabu"
description: "दुकान का GST बिल मोबाइल से बनाइए और PDF WhatsApp पर भेजिए। कोटेशन, स्टॉक और उधारी का हिसाब भी इसी ऐप में। ऐप हिंदी में चलता है, 14 दिन मुफ़्त।"
canonical_url: "https://billbabu.com/hi"
markdown_url: "https://billbabu.com/hi.md"
type: "page"
language: "hi-IN"
last_updated: "2026-10-04"
site: "BillBabu (https://billbabu.com)"
---
# बिल बनाने वाला ऐप, आपकी दुकान के लिए

कॉपी में बिल लिखना, कैलकुलेटर पर GST जोड़ना, फिर बिल की फ़ोटो खींचकर ग्राहक को भेजना... अब इतना झंझट नहीं। BillBabu से दुकान का GST बिल मोबाइल पर बनता है और उसकी PDF सीधे WhatsApp पर चली जाती है।

कोटेशन, स्टॉक और किस ग्राहक पर कितनी उधारी है, सब इसी एक ऐप में। और ऐप पूरा हिंदी में चलता है।

[Google Play पर पाएं](https://play.google.com/store/apps/details?id=com.billbabu.app&referrer=utm_source%3Dwebsite%26utm_medium%3Dcta)

14 दिन मुफ़्त · कार्ड की ज़रूरत नहीं · Android ऐप

In English: [BillBabu home page](https://billbabu.com/)

## मोबाइल से GST बिल, एक मिनट में

ग्राहक चुनिए, सामान चुनिए और मात्रा डालिए। सामान का रेट, HSN कोड और GST अपने-आप भर जाता है, क्योंकि आपने उसे एक बार ऐप में सेव कर रखा है। ग्राहक आपके राज्य का है तो GST, CGST और SGST में बँटता है; दूसरे राज्य का है तो IGST लगता है। ऐप यह ग्राहक के राज्य से ख़ुद तय करता है। बिल नंबर भी अपने-आप लगता है, जैसे INV-2026-0001, फिर 0002।

पूरा तरीका, स्क्रीन के साथ: [मोबाइल से GST बिल कैसे बनाएं](https://billbabu.com/hi/gst-bill-kaise-banaye)।

## बिल की PDF सीधे WhatsApp पर

बिल सेव होते ही शेयर का बटन दबाइए और WhatsApp, ईमेल या फ़ोन का कोई भी ऐप चुन लीजिए। बिल के 5 डिज़ाइन हैं (Classic, Modern, Minimal, Professional और Ledger), जिन पर आपकी दुकान का लोगो, बैंक डिटेल्स और “Authorised Signatory” छपता है। ज़रूरत हो तो Original, Duplicate और Triplicate कॉपी भी बना सकते हैं।

बिल की PDF अभी अंग्रेज़ी में बनती है; ऐप की भाषा हिंदी है।

## कोटेशन भी वैसे ही, जैसे बिल

ग्राहक पहले भाव पूछे तो कोटेशन बनाइए, ठीक बिल की तरह: सामान, रेट, GST, कब तक मान्य है और आपकी शर्तें। PDF ग्राहक को भेजिए और ऐप में लिखते रहिए कि कोटेशन भेजा, ग्राहक ने हाँ कहा, मना किया या तारीख़ निकल गई। कैसे बनाएं, यहाँ देखिए: [कोटेशन कैसे बनाएं](https://billbabu.com/hi/quotation-kaise-banaye)।

## बिल बनते ही स्टॉक घटता है

माल बेचा तो स्टॉक अपने-आप घटा, सप्लायर से माल आया और उसका ख़रीदारी वाला बिल डाला तो स्टॉक बढ़ गया। बिल बदला या हटाया तो स्टॉक भी ठीक हो जाता है। जिस सामान का स्टॉक 10 से कम हो, उस पर “Low Stock” लिखा दिखता है, ताकि मँगाने का ध्यान रहे।

## किस ग्राहक पर कितना बाकी, सब एक जगह

हर ग्राहक और सप्लायर का अलग खाता बनता है: कितने के बिल बने, कितना पैसा आया और कितना बाकी है। पैसा नकद आए, UPI से, चेक से, कार्ड से या बैंक में, उसी दिन दर्ज कर दीजिए। UPI से पैसा लेना हो तो ऐप आपके बैंक खाते से QR कोड बना देता है, जिसे ग्राहक GPay, PhonePe, Paytm या BHIM से स्कैन कर सकते हैं। पूरी बात: [उधारी का हिसाब](https://billbabu.com/hi/udhar-ka-hisab)।

## ऐप हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी

Settings में जाकर भाषा बदलिए: हिंदी, मराठी, தமிழ் (तमिल), తెలుగు (तेलुगु), ಕನ್ನಡ (कन्नड़) या English। दुकान पर जो भी काम करे, अपनी भाषा में ऐप चला सकता है। कंप्यूटर पर app.billbabu.com उसी मोबाइल नंबर से खुलता है, पर वहाँ अभी सिर्फ़ अंग्रेज़ी है।

## 14 दिन मुफ़्त, कार्ड की ज़रूरत नहीं

मोबाइल नंबर और OTP से खाता बनाइए, ट्रायल उसी समय शुरू हो जाता है। 14 दिन में जितने चाहें बिल और कोटेशन बनाइए। उसके बाद नए बिल के लिए प्लान लेना होता है; प्लान की मौजूदा कीमत [Pricing पेज](https://billbabu.com/pricing) पर है।

साफ़-साफ़ बता दें, ये सुविधाएँ अभी ऐप में नहीं हैं:

- बिना इंटरनेट (ऑफ़लाइन) बिल बनाना
- ई-इनवॉइस और ई-वे बिल बनाना, GST रिटर्न भरना
- iPhone ऐप, बारकोड स्कैन और थर्मल प्रिंटर
- स्टाफ़ के लिए अलग लॉगिन और Excel में डेटा निकालना
- बिल ऑफ़ सप्लाई (कंपोज़िशन वाले दुकानदारों का बिल)

[Google Play पर पाएं](https://play.google.com/store/apps/details?id=com.billbabu.app&referrer=utm_source%3Dwebsite%26utm_medium%3Dcta)

## दुकानदारों के सवाल

**क्या BillBabu मुफ़्त है?**

शुरू के 14 दिन मुफ़्त हैं, कार्ड की ज़रूरत नहीं। उसके बाद नए बिल बनाने के लिए प्लान लेना होता है। जो बिल पहले बन चुके हैं, वे आपके खाते में रहते हैं। हमेशा-मुफ़्त वाला कोई प्लान नहीं है।

**क्या बिल हिंदी में छपता है?**

अभी नहीं। ऐप पूरा हिंदी में चलता है, लेकिन बिल की PDF अंग्रेज़ी में बनती है।

**क्या ऐप बिना इंटरनेट के चलता है?**

नहीं। बिल आपके खाते में सेव होते हैं, सिर्फ़ फ़ोन में नहीं, इसलिए इंटरनेट चाहिए। फ़ायदा यह है कि फ़ोन बदल जाए तब भी बिल सुरक्षित रहते हैं।

**क्या iPhone पर चलता है?**

अभी iPhone ऐप नहीं है। BillBabu Android ऐप है, और कंप्यूटर पर app.billbabu.com खोलकर उसी नंबर से चला सकते हैं।

**क्या ऐप से GST रिटर्न भर सकते हैं या ई-वे बिल बना सकते हैं?**

नहीं। BillBabu बिल, कोटेशन और रिपोर्ट बनाता है। रिटर्न और ई-वे बिल GST पोर्टल पर या आपके CA के ज़रिए बनते हैं। रिपोर्ट की PDF CA को भेज सकते हैं।

## ये भी काम के हैं

- [GST बिल कैसे बनाएं मोबाइल से GST बिल बनाने का पूरा तरीका।](https://billbabu.com/hi/gst-bill-kaise-banaye)
- [कोटेशन कैसे बनाएं कोटेशन का फ़ॉर्मेट, नमूना और तरीका।](https://billbabu.com/hi/quotation-kaise-banaye)
- [GST Calculator किसी भी रक़म पर GST जोड़िए या निकालिए (अंग्रेज़ी में)।](https://billbabu.com/tools/gst-calculator)
- [HSN Code Finder आम सामान का HSN कोड और GST रेट (अंग्रेज़ी में)।](https://billbabu.com/tools/hsn-code-finder)

---

This is the Markdown version of https://billbabu.com/hi for AI assistants. Product summary and every page: https://billbabu.com/llms.txt
